फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sharp opposition gender discrimination appointment nursing staff percent women men removed reservation

नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति में लिंग भेद का विरोध हुआ तेज, 80 प्रतिशत महिला और 20 प्रतिशत पुरुष के आरक्षण के लिए निकाला गया था पद

Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
sharp opposition gender discrimination appointment nursing staff percent women men removed reservation
चंडीगढ़। एम्स नई दिल्ली की ओर से नर्सेज ऑफिसर की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन पर नर्सिंग का विरोध तेज होता जा रहा है। पीजीआई के बाद अब जीएमसीएच-32 का नर्सेज स्टाफ विरोध में उतर आया है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डबकेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सांसद किरण खेर को ज्ञापन सौंपा गया है। नर्सेज की नियुक्ति में 80 प्रतिशत रिक्तियां महिलाओं के लिए और 20 प्रतिशत पुरुषों के लिए रखी गई है। ऐसा कर नर्सिंग प्रोफेशन को कमजोर करने का काम किया जा रहा है, इसलिए इस विज्ञापन को तत्काल वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर इस लिंग भेद की निंदा करते मांग की कि इस विज्ञापन को तुरंत वापस लिया जाए। क्योंकि ऐसा करके संविधान के अनुच्छेद 14,15 व 16 का उल्लंघन किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसा लिंग भेद करके समाज में असमानता को बढ़ाया जा रहा है, जिसका विरोध देश के हर कोने से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed