फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shakeel bluntly says, no change Hooda and do not deviate Tanwar

शकील का दो टूक, न हुड्डा हटेंगे न तंवर बदलेंगे

Wed, 02 Jul 2014 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Shakeel bluntly says, no change Hooda and do not deviate Tanwar

बागी तेवर अपनाए राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस हाईकमान मनाने में जुट गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बदलने का कोई प्रस्ताव इस समय हाईकमान के पास विचाराधीन नहीं है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अहमद ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह से उनकी लगातार बात हो रही है। बहुत जल्द ही यह मामला निपटा लिया जाएगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनके मीडिया में छपते बयानों की रिपोर्ट भी हाईकमान को मिलती रहती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी मुख्यमंत्री हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष तंवर की उपस्थिति में भी बीरेंद्र सिंह से बात हुई है।
विज्ञापन


इस मसले का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा और पत्रकार दोबारा यह सवाल उनसे नहीं पूछेंगे। जब उनसे पूछा गया कि बीरेंद्र सिंह तो कह रहे हैं कि हरियाणा से बुरे दिन जाने वाले हैं और कांग्रेस की नौ सीट आएंगी तो शकील अहमद ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार की बैठक में न आने की भी सूचना उन्हें दी थी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव न लड़ने के बीरेंद्र सिंह के बयान पर शकील अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बदलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बजट के बाद हरियाणा विधानसभा का सत्र
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के बाद हरियाणा विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। यह सत्र 10 जुलाई के बाद कभी भी हो सकता है।


उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा की नीति को वोट नहीं दी बल्कि एक व्यक्ति को वोट दिया। जिस आशा के साथ वोट दिया था वह निराशा में बदल रहा है। भाजपा की सरकार बनते ही रेल किराया, पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ाए गए। चीनी महंगी हो गई है। अब कोयला भी महंगा होगा, उसके कारण बिजली भी महंगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed