फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahi Imam Statement on Kar Seva for Ram Mandir Construction, Ram Janmabhoomi

अगर केंद्र सरकार पहल करे तो पठानकोट के मुस्लिम करेंगे रामलला की कार सेवा: इमाम

Mon, 17 Dec 2018 11:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Dec 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Shahi Imam Statement on Kar Seva for Ram Mandir Construction, Ram Janmabhoomi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
केंद्र सरकार पहल करे तो पठानकोट से मुस्लिम रामलला के मंदिर की कार सेवा में जाएंगे। यह बात पठानकोट में रविवार को आयोजित विराट धर्मसभा में पहुंचे पठानकोट जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलीम ने कही। 
विज्ञापन


इमाम सलीम ने कहा कि देश का हर मुस्लिम चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, हालांकि दूसरे पक्षों को निराश न किया जाए। उन्होंने कहा कि वह अपने समुदाय की ओर से अपील करते हैं कि श्री राममंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इस विवाद को खत्म करे।
विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि न्यास की ओर से रविवार को कन्वीनर डॉ. अनिल महाजन के नेतृत्व में सैली रोड स्थित ट्रक यूनियन मैदान में विशाल धर्म सभा आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती समेत अन्य धर्मगुरु उपस्थित हुए। विराट धर्म सभा में पठानकोट/गुरदासपुर के 15 हजार से अधिक लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शक्तिशालियों के लिए कोई कानून नहीं होता

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री रास बिहारी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए कानून बन सकता है तो ठीक नहीं तो बिना कानून ही निर्माण करवाया जाना चाहिए। बिना कानून गिराया गया मंदिर बिना कानून ही बनेगा। सरकार गिरे या बचे कोई भी हालात बनें लेकिन भव्य निर्माण श्रीराम जन्मभूमि पर अवश्य होना चाहिए।

साध्वी प्रियंका बावा ने कहा कि कानून कमजोरों के लिए होता है, शक्तिशालियों के लिए कोई कानून नहीं होता। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन एक हो जाएं तो दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। विश्व हिंदू परिषद् के क्षेत्रीय प्रचारक राजिंदर और आरएसएस विभाग संघ चालक रमेश ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 625 रियासतों को भारत में शामिल किया था, वह किस कानून के अधीन किया था। इस प्रकार के महान कार्य किसी कानून के अधीन नहीं होते।

सरकार जो करती है, वही कानून होता है। अभी मथुरा में भगवान श्री राम का और काशी में विश्वनाथ मंदिर भी बनाना है। यह कब बनेंगे इसका सीधा स्पष्ट उत्तर है कि यदि आप सोचते हैं कि मुस्लिमों को सहमत करके मंदिर बनाएंगे तो वह संभव नहीं है। उन्होंने केंद्र को आग्रह किया कि वह 31 दिसंबर से पहले श्रीराम भव्य मंदिर बनवाए। इस मौके पर विभाग प्रचारक विशाल, भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, डॉ. दिनेश शर्मा, नीरज महाजन, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, प्रदीप रैणा, सीमा कुमारी, पवन शर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, बख्शीश सिंह और पारस कश्यप राजपूत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed