{"_id":"577a9edf4f1c1b6e697fa784","slug":"shahi-imam-apeal-to-muslim-community-see-today-s-eid-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील, मुसलमान आज देखें ईद का चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील, मुसलमान आज देखें ईद का चांद
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 05 Jul 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम
- फोटो : file photo
जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अपील की है कि मंगलवार को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे। पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रुअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने मुसलमानों से अपील की है कि मंगलवार को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे।
विज्ञापन
शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि अगर पांच जुलाई को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो 6 जुलाई दिन बुधवार को ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। अगर पांच जुलाई को चांद नजर नहीं आता है तो सात जुलाई दिन को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन