फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shaheed Udham Singh, adjourned hearing, petition, England, punjab haryana highcourt

शहीद ऊधम सिंह का सामान इंग्लैंड से मंगाने की याचिका पर सुनवाई स्थगित

Tue, 12 Jul 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Udham Singh, adjourned hearing, petition, England, punjab haryana highcourt
कोर्ट - फोटो : demo photo
शहीद ऊधम सिंह का रिवाल्वर, कोबलर चाकू, डायरी व अन्य सामान ब्रिटिश सरकार के कब्जे में हैं। इन्हें भारत वापस लाने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित कर दी। याची ने हाईकोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि ब्रिटिश सरकार ने शहीद ऊधम सिंह की रिवाल्वर, कोबलर चाकू, डायरी और अन्य सामान भारत को लौटाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


याची ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार के सेंट्रल पब्लिक रिलेशन अधिकारी से आरटीआई के जरिए शहीद ऊधम सिंह के सामान के बारे में जानकारी मांगी थी। प्राप्त हुई जानकारी में यह बात सामने आई है कि ब्रिटिश सरकार ने पंजाब सरकार को यह सामान लौटाने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि ब्रिटेन में शहीद ऊधम सिंह के खिलाफ चलाये गए केस में उनके सामान केस प्रॉपर्टी के तौर पर बतौर सबूत अदालत में पेश किए गए थे।
विज्ञापन


ब्रिटेन के कानून के अनुसार, जो भी वस्तु केस प्रॉपर्टी होती है, ब्रिटिश सरकार उस सामान को वापस नहीं लौटाती। याची ने कहा है कि शहीद ऊधम सिंह से संबंधित सभी वस्तुएं देशवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उल्लेखनीय है कि शहीद ऊधम सिंह ने रिवाल्वर, डायरी व अन्य सामान अमृतसर के जालियांवाला बाग कांड के दोषी जनरल डायर को मारने के लिए इस्तेमाल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed