फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shaheed Bhagat Singh statue will be installed at International Airport of Chandigarh

Mohali: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगेगा शहीद भगत सिंह का बुत, पंजाब की विरासत से जोड़ने की तैयारी

Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा ऋषि शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
ऋषि शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पंजाब की विरासत से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए और पंजाब की विरासत का लुक देने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने खुद रुचि दिखाई है। उन्होंने यहां पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनाने के लिए विभाग को कहा है।

विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh statue will be installed at International Airport of Chandigarh
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम देकर युवा पीढ़ी को पंजाब की विरासत से जोड़ने की कोशिश की थी। 28 सितंबर, 2022 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ रखा गया था। 
विज्ञापन


इस नए रखे नाम की पहली सालगिरह से पहले सरकार ने अब यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में युवाओं को जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके लिए 6.52 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। सरकार वहां पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनाने जा रही है।
विज्ञापन


इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सरकार ने बेहतर लुक देने के लिए यहां पर बहुत-सी अच्छी सुविधाएं देने के लिए एयरपोर्ट रोड पर भी बहुत पैसा खर्च किया है। इस रोड पर सरकार की ओर से लगाए गए पौधों और चौड़ी सड़क को देखकर एक बार तो यह लगता है कि लोग विदेश में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पंजाब की विरासत से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए और पंजाब की विरासत का लुक देने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने खुद रुचि दिखाई है। उन्होंने यहां पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनाने के लिए विभाग को कहा है। राज्यपाल के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने वहां पर प्लाजा बनाने के साथ ही बुत के निर्माण की योजना भी बनाई है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस काम के लिए जल्द ही विभाग टेंडर लगा दिया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद छह महीने में ठेकेदार को सारा काम पूरा करके देना होगा। इसके बाद लोग वहां पर आने-जाने के दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में जान सकेंगे।


एयरपोर्ट पर झलकेगी भगत सिंह की जीवनगाथा
निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनने के बाद यहां से सफर करने वाले लोगों को पंजाब के महान सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा। वहां दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हंसते-हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमकर गले लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed