{"_id":"57a16ceb5707ff71e8e117bd825ccc40","slug":"shahabad-and-ku-football-competition-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहाबाद और केयू विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहाबाद और केयू विजेता
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रोणाचार्य स्टेडियम में अंतर केंद्र फुटबाल प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में शाहाबाद व केयू की टीम ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता के पहले दिन सैकड़ों खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। यह प्रतियोगिता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एसएस राणा की देखरेख में शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबाल में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में शाहाबाद ने प्रथम, सूढपुर ने द्वितीय, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में केयूके प्रथम व शाहाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बास्केटबाल प्रतियोगिता में लड़कियों के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम प्रथम, एसडी स्कूल सुंदरपुर द्वितीय, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम प्रथम व अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
इसी प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम प्रथम व एसएनबी गीता स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि योगा की प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल, विजडम वर्ल्ड स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल व शाहाबाद से करीब 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को होगा। उनके अनुसार वालीबाल, बाक्सिंग की प्रतियोगिताएं भी 23 अगस्त को होंगी। सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार के नियमानुसार नकद इनाम राशि भी दी जाएगी। इस मौके पर यशवीर सिंह, मनोज कुमार, शमशेर सिंह, जयभगवान, हरबंस कौर, उषा लोहान व सुदेश कुमार आदि प्रशिक्षक मौजूद थेे।