फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shah filled the workers with enthusiasm called for door to door knocking for three months

Chandigarh News: कार्यकर्ताओं में भरा जोश, तीन माह घर-घर दस्तक देने का आह्वान

Sun, 30 Jun 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Shah filled the workers with enthusiasm called for door to door knocking for three months
-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास, जनता का किया धन्यवाद
विज्ञापन

-केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रखा प्रस्ताव, सुधा यादव और ओमप्रकाश धनखड़ ने किया अनुमोदन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अगले तीन माह में घर-घर दस्तक देने का आह्वान किया है। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई प्रदेश भाजपा की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और चुनाव जीतने के टिप्स दिए गए। संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने आगामी तीन माह के कार्यक्रमों का रोडमैप कार्यकर्ताओं के सामने रखा। इसके अंतर्गत होने वाले राज्य, जिला और ब्लाक स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इससे पहले सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। बैठक का संचालन प्रदेशाध्यक्ष व सीएम नायब सिंह सैनी ने किया। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रस्ताव रखा, जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और केंद्रीय नेता सुधा यादव ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। कार्यकारिणी ने इसे ध्वनिमत से पास कर दिया। इस राजनीतिक प्रस्ताव में हरियाणा सरकार के कार्यों और नीतियों की उपलब्धियों का जिक्र है। साथ ही गरीब, महिला और युवाओं के साथ साथ अंत्योदय का संकल्प दोहराया गया है। प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद किया गया। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

--------------
अब जिला और मंडल स्तर पर होंगी बैठकें
राज्य कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक के बाद अब भाजपा की जिला और मंडल स्तर इसी तर्ज पर विस्तृत बैठकें होंगी। इन बैठकों में भाजपा हाईकमान से मिले निर्देशों के अनुसार चर्चा होगी। साथ ही बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुखों के साथ भी बैठकों के दौर शुरू किए जाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और फैसलों की जानकारी देंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed