{"_id":"9315e6d65a96669ca23aa0d18d68cde7","slug":"shagun-and-house-policy-will-be-online-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ऑनलाइन लागू होंगी दो योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ऑनलाइन लागू होंगी दो योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से चलाई जा रही डॉ. बीआर अंबेडकर आवास योजना और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना को शुक्रवार से ऑनलाइन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इन योजनाओं के फार्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को ऑनलाइन लागू करने के लिए जिला कल्याण अधिकारियों और तहसील कल्याण अधिकारियों को आठ-नौ फरवरी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
डीसी ने बताया कि इन अधिकारियों को शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने संबंधी निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को लागू करने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर तहसील कल्याण अधिकारी के दफ्तरों में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन