{"_id":"6387abdf663ba53069208ead","slug":"sgpc-will-start-signature-campaign-from-today-for-the-release-of-sikhs-in-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए आज से SGPC शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए आज से SGPC शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान
Thu, 01 Dec 2022 12:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:48 AM IST
सार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारत सरकार को ऐसे नौ सिख कैदियों की सूची भेजी है जिनकी सजा लंबे समय से पूरी हो चुकी है। इस को मुद्दा बनाकर कहा जा रहा है कि सिखों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए एक फार्म भरकर पंजाब के राज्यपाल को दिया जाएगा ताकि लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके लेकिन कहीं न कहीं इस अभियान को राजनीति से जोड़कर देखा जाने लगा है।
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संसाधनों से जुटाए गए डाटा के इस्तेमाल किए जाने पर भी सिख राजनीतिक गलियारा में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अध्यक्ष एडवोकेट धामी एक दिसंबर को सुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब और श्री आनंदपुर साहिब और दोपहर में श्री अकाल तख्त साहिब से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य राज्यों में भी यह अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग आंदोलन खड़ा कर सरकार तक अपनी आवाज उठा सकें। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारत सरकार को ऐसे नौ सिख कैदियों की सूची भेजी है जिनकी सजा लंबे समय से पूरी हो चुकी है। इस को मुद्दा बनाकर कहा जा रहा है कि सिखों के साथ अन्याय हो रहा है।