फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC will give visa to Pakistan to Sikhs of Haryana

पहल : हरियाणा के सिखों को पाकिस्तान का वीजा देगी एसजीपीसी, जून में जाएंगे जत्थे

Sun, 28 Mar 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Mar 2021 05:13 AM IST
सार

  • कुरुक्षेत्र स्थित एसजीपीसी के सब-दफ्तर में की गई केंद्र की स्थापना
  • हरियाणा की सिख संगत को इस दफ्तर में जमा करवाना होगा पासपोर्ट

विज्ञापन
SGPC will give visa to Pakistan to Sikhs of Haryana
बीबी जागीर कौर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने पाकिस्तान स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए जाने वाले हरियाणा के सिखों की वीजा प्रकिया पूरी करवाने के लिए कुरुक्षेत्र में स्थित एसजीपीसी के सब-दफ्तर में केंद्र की स्थापना की है। इस केंद्र ने शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के गठन के बाद यह पहली बार है कि एसजीपीसी ने वहां के सिखों को वीजा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किसी केंद्र की स्थापना की हो। हरियाणा के सिख पाकिस्तान जाने के लिए अपने पासपोर्ट इस केंद्र में जमा करवा सकेंगे। एसजीपीसी के अधिकारी हरियाणा के सिखों द्वारा जमा करवाए गए पासपोर्ट को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में वीजा लगवाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


बीबी जागीर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत गुरुधामों के दर्शनों के लिए पाकिस्तान चार जत्थे भेजे जाते हैं। पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर में वीजा प्रक्रिया की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए अलग कोटा निर्धारित है। इस कारण हरियाणा के सिख, वीजा की औपचारिकताएं खुद पूरी करते हैं। एसजीपीसी अब पंजाब के श्रद्धालुओं की तरह हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी यह सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में पाकिस्तान जाएंगे जत्थे...
बीबी जागीर ने बताया कि एसजीपीसी के तत्वाधान से जून 2021 में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व व शेरे-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान जत्थे भेजे जाएंगे। हरियाणा की संगत कुरुक्षेत्र स्थित इस दफ्तर में अपने पासपोर्ट जमा करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed