फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC will file review petition on decision related to HSGPC

HSGPC को मान्यता: पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी SGPC, भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस व भाजपा पर साधा निशाना

Tue, 20 Sep 2022 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 06:58 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है कि फैसला सिख भावनाओं के अनुसार नहीं है। यह फैसला सिखों की एकता को तोड़ने वाला है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1947 से आज तक के इतिहास में फैसला शिरोमणि कमेटी का भौगोलिक कत्ल है।

विज्ञापन
SGPC will file review petition on decision related to HSGPC
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मान्यता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है। इस संबंध में वरिष्ठ वकीलों की राय ली जाएगी और जो भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चलेगी, उस पर अमल किया जाएगा। इस संबंध में फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में लिया गया है। यह बैठक श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज में आयोजित की गई।

विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने कहा कि हरियाणा कमेटी की मान्यता के मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर सहमति बनी है। शिरोमणि कमेटी के अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। हालांकि शिरोमणि कमेटी को अभी तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रति नहीं मिली है फिर भी वरिष्ठ वकीलों से सलाह लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी करना सही नहीं है लेकिन हरियाणा के तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की एक अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का जो कदम उठाया था, वह सिख शक्ति को विभाजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री हुड्डा, उसी कांग्रेस का हिस्सा हैं जिसने सिखों का कत्लेआम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दुखद है कि वर्तमान भाजपा सरकार भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चली और सिखों की सर्वोच्च संस्था को तोड़ने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी को तोड़ने और सिख सत्ता को बांटने की राजनीति सही नहीं है। सरकारों को सिखों के मुद्दों में दखल नहीं देना चाहिए। केंद्र की समय-समय की सरकारें सिख शक्ति को कमजोर करती आ रही हैं। 

एसजीपीसी सिखों की एक बड़ी शक्ति थी जिसे एक साजिश के तहत तोड़ा गया है। एसजीपीसी के साथ-साथ तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी, तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधक कमेटियों को भी कमजोर किया जा रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तो पहले ही केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संबंधी फैसला सिख भावनाओं के अनुसार नहीं: जत्थेदार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है कि फैसला सिख भावनाओं के अनुसार नहीं है। यह फैसला सिखों की एकता को तोड़ने वाला है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1947 से आज तक के इतिहास में फैसला शिरोमणि कमेटी का भौगोलिक कत्ल है।

उन्होंने कहा कि भरतीय संसद को मजबूत व अखंड रखने का संकल्प लेने वाले भारतीय हुक्मरानों की ओर से कुछ सिख चेहरों का इस्तेमाल कर कानून की आड़ में आखिर सिख पार्लियामेंट को खंडित कर ही दिया है। इसका अहसास हमें काफी समय के बाद होगा। काश! कि स्वतंत्र राज प्रबंध के लिए भी सिख भावनाओं को सत्कार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed