{"_id":"5753dea04f1c1bbf4810a1a7","slug":"sgpc-uturn-from-media-ban-on-operation-blur-star-32th-anniversary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर मीडिया बैन से SGPC का यूटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर मीडिया बैन से SGPC का यूटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
अवतार सिंह मक्कर, एसजीपीसी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ पर मीडिया पर लगाया एसजीपीसी ने वापिस ले लिया है। एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव दलजीत सिंह बेदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैन को लेकर जारी किया गया पत्र वापिस ले लिया गया है। वहीं, वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अकाल तख्त पर अखंड पाठ शुरू हो गया है। इसका भोग कल पड़ेगा।
एसजीपीसी 6 जून को मनाएगा घल्लूघारा दिवस
ऑपरेशन ब्लू स्टार की सालगिरह पर पिछले दो साल से अकाल तख्त पर बरसी के कार्यक्रम के दौरान तलवारबाजी और हंगामा हो रहा था। इस बार एसजीपीसी ने 6 जून को घल्लूघारा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए सभी बड़े गुरुद्वारों को नोटिस जारी कर दिया है। संगत के सहयोग से यह दिवस मनाया जाएगा।

प्रदेश भर से पंथक नेता किए गए गिरफ्तार और नजरबंद
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले गिरफ्तार किए पंथक नेता
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शांति बनी रहे, इसके लिए कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रदेश भर छापेमारी कर रही है। साथ ही कई पंथक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अकाल तख्त के घोषित जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड को पहले से ही नजर बंद कर दिया गया है।
फिरोजपुर में एकनूर खालसा के जिला प्रधान हिम्मत सिंह, लंबी में सरबत खालसा से जुड़े त्रिलोचन सिंह, जगरांव से जिला प्रधान तरलोक सिंह, बठिंडा से यूनाइटेड अकाली दल के महासचिव गुरदीप सिंह बराड़, पंच प्रधानी के धार्मिक विंग के चेयरमैन हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
गरम ख्याली बाबा चमकौर सिंह भाईरूपा, भाई गुरदीप सिंह बठिंडा, भाई दलजीत सिंह बिट्टू, डा.गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शिअद (अ) के जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर छापामारी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
आनंदपुर साहिब से शिवसेना पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह लाठी और विक्रमजीत सोनू को नजरबंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त नेताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है।