फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC President said Jathedar of Sri Akal Takht Sahib should take decision on sacrilege case

अजनाला घटना: SGPC अध्यक्ष का बड़ा बयान, बेअदबी पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार लें फैसला

Fri, 24 Feb 2023 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 10:38 PM IST
सार

अजनाला में पुलिस थाने पर हमले के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को थाने में ले जाने की घटना के बारे में पूछे गए सवालों को धामी टालते नजर आए लेकिन उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की बेअदबी के बारे में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
SGPC President said Jathedar of Sri Akal Takht Sahib should take decision on sacrilege case
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने अजनाला में प्रदर्शनकारियों द्वारा थाने में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ले जाने की घटना पर एतराज जताया और कहा है कि बेअदबी की इस घटना के बारे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार फैसला लें। वे इस मामले पर स्वयं भी जत्थेदार साहिबान से बात करेंगे। एडवोकेट धामी कलगीधर निवास में शुक्रवार को हुई एसजीपीसी की कार्यकारी कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


अजनाला में पुलिस थाने पर हमले के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को थाने में ले जाने की घटना के बारे में पूछे गए सवालों को धामी टालते नजर आए लेकिन उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की बेअदबी के बारे में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार फैसला ले सकते हैं। हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बीते दिनों गुरुद्वारों पर किए गए कब्जे के मामले में एसजीपीसी द्वारा दिए गए 72 घंटे के एक सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा के लिए बुलाई गई उक्त बैठक के बारे में धामी ने बताया कि एसजीपीसी ने तीन मार्च को अमृतसर में सभी सदस्यों की एक उच्चस्तरीय बैठक बुला ली है। 
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा सरकार द्वारा साजिश के तहत अपने अधीन लेने की निंदा की और कहा कि भाजपा का सिख कौम पर यह बड़ा हमला है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में हरियाणा सरकार ने सिख गुरुधामों को अपने में लेने का घिनौना काम किया है। हरियाणा एडहॉक गुरुद्वारा कमेटी को गुरुधामों का जबरन कब्जा दिलाने के लिए मर्यादा का उल्लंघन किया गया है और पुलिसकर्मी जूते पहनकर गुरुद्वारा परिकर्मा में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी ने इस संबंध में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट पर शुक्रवार को ही कार्यकारी कमेटी की बैठक में विचार किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट में साफ हो गया है कि हरियाणा एडहॉक कमेटी ने सरकार के वरदहस्त में गुरुधामों में धक्केशाही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed