{"_id":"5899f9014f1c1b8752379618","slug":"sgpc-president-on-those-politicians-who-goes-to-dera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे की मदद लेने वाले उम्मीदवारों को माफ नहीं किया जाएगा: बडूंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे की मदद लेने वाले उम्मीदवारों को माफ नहीं किया जाएगा: बडूंगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा की मदद लेने वाले उम्मीदवारों को माफ नहीं किया जाएगा। फिर चाहे वह बादल या कोई अन्य उम्मीदवार हो। एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने मंगलवार को गुरुद्वारा अंब साहिब में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
एसजीपीसी प्रधान ने बताया कि इस मामले में विशेष जांच कमेटी बना दी गई है। इसे एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों व संगत को गुमराह करने वाले शरारती तत्वों द्वारा फर्जी हुकमनामा जारी करना दुखद है।
हुकमनामे पर जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ के भी हस्ताक्षर हैं, जबकि वर्तमान में जत्थेदार नंदगढ़ किसी भी तख्त के जत्थेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को बनती कार्रवाई करनी चाहिए।

गुरमति शिक्षा पर एसजीपीसी देगी आधा वेतन
दो दिवसीय जोड़ मेले का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में मंगलवार को गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व के संबंध में दो दिवसीय जोड़ मेले का आगाज हुआ। पहले दिन गुरुद्वारा प्रबंधकों की तरफ से विशाल कीर्तन निकाला गया। इसे एसजीपीसी प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुरमति शिक्षा पर एसजीपीसी देगी आधा वेतन
बडूंगर ने कहा कि यदि कोई स्कूल या कॉलेज युवाओं को गुरमति शिक्षा देेता है तो एसजीपीसी की तरफ से शिक्षा संस्थान के अध्यापक को आधा वेतन दिया जाएगा। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में एसजीपीसी कमेटी के आजाद मेंबर भाई हरदीप सिंह ने एसजीपीसी प्रधान के समक्ष कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सभी मामलों को विचार कर हल करने का भरोसा दिया।