फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC president is not a follower of Guru Gobind Singh Ji, but a soldier of Sukhbir: Bhagwant Mann

एसजीपीसी अध्यक्ष गुरु गोबिंद सिंह जी के नहीं सुखबीर के सिपाही: भगवंत मान

Sun, 18 Jan 2026 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
SGPC president is not a follower of Guru Gobind Singh Ji, but a soldier of Sukhbir: Bhagwant Mann
अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीठा की अनाज मंडी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 23 ग्रामीण लिंक सड़कों का नींव पत्थर रखते हुए पंजाब में डर, जबरन वसूली और अकालियों की दादागिरी के दौर के अंत का एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग विकास, जवाबदेही और आम भलाई पर केंद्रित शासन मॉडल को अपनाकर डराने-धमकाने की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अकाली दल की सत्ता में वापसी राज्य को अंधेरे युग में लौटाने के बराबर होगी। इसका मतलब होगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, बेगुनाह प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और आम लोगों पर अत्याचार। उन्होंने एसजीपीसी प्रमुख पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को गुरु गोबिंद सिंह जी का सिपाही नहीं बल्कि सुखबीर बादल का सिपाही मानते हैं। मान ने बताया कि अकालियों और एसजीपीसी की कई गलत हरकतों के कारण सरकार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की 328 गायब कॉपियों की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनानी पड़ी। उनका साफ संदेश था कि धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मजीठा क्षेत्र पहले आतंक का गढ़ था, अब कानून का राज
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठा क्षेत्र पहले डर और आतंक का गढ़ रहा है जहां झूठे केस आम लोगों के खिलाफ हथियार बन जाते थे। अब यहां कानून का राज है और उन्होंने छोटी राजनीति को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मौके पर उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आप उम्मीदवार तलवीर सिंह गिल की घोषणा की। मान ने कांग्रेस और अकालियों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने जनता का पैसा लूटा जबकि उनकी सरकार ने मुफ्त बिजली, सड़कें और प्रशासनिक सुधारों के जरिये विकास का नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बढ़कर तख्त साहिब का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article