{"_id":"581f27fe4f1c1bf57eb37352","slug":"sgpc-new-president-kirpal-singh-badungar-in-patiala-announced-many-things-in-press-conf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SGPC का प्रधान बनने के बाद पहली बार बोले बडूंगर, किए बड़े ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGPC का प्रधान बनने के बाद पहली बार बोले बडूंगर, किए बड़े ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 06 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर की प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी के नए प्रधान का पद संभालने के बाद बडूंगर पटियाला में श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो यहां उन्होंने कई ऐलान किए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने एलान किया कि सरबत खालसा बुला रहे पंथ गुटों के साथ तालमेल करके आपसी मतभेद दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
बडूंगर रविवार सुबह पटियाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने आए थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बडूंगर ने कहा कि वैचारिक मतभेद पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव के समय से चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंथक गुट जो सरबत खालसा बुला रहे हैं, वह भी सिख समाज का हिस्सा हैं। विचारों के मतभेद हो सकते हैं।
इन मतभेदों को दूर करने के लिए सभी गुटों का सहयोग लेकर इस पर विचार किया जाएगा। पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर बडूंगर ने कहा कि यह घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संगत का पूरा सहयोग लिया जाएगा। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों का विशेष सहयोग लिया जाएगा।

नानकशाही कैलेंडर के सवाल पर खुलकर बोले
एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बड़ूंगर
नानकशाही कैलेंडर दोबारा से लागू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नानकशाही कैलेंडर सिख संगत की भावनाओं के अनुसार पांच सिंह साहिबान की ओर से माहिर विद्वानों की राय से तैयार कराया गया था। समय के साथ तबदीलियां कुदरत का नियम हैं। इस मामले में तबदीली हो गई है। अब अगर भविष्य में संगत की ओर से ऐसी भावनाएं प्रकट की गई, तो विचार करते हुए उसकी समीक्षा की जाएगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्ठल समेत कुछ अन्य नेताओं की ओर से एसजीपीसी प्रधान की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने पर बडूंगर ने कहा कि कांग्रेस, आप और दिल्ली आधारित अन्य पार्टियों की ओर से अगर किसी ने छोटा सा भी चुनाव लड़ना हो, तो भी फैसला दिल्ली हाईकमान करती है। जबकि दूसरी तरफ संत फतेह सिंह के समय से शिरोमणि कमेटी का प्रधान चुनने के लिए हमेशा आम इजलास में विचार विमर्श करके चुनाव होता रहा है।
इस मौके पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जिला देहाती प्रधान रणधीर सिंह रखड़ा, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, शहरी प्रधान सुरजीत सिंह कोहली और तेजिंदरपाल सिंह संधू मौजूद रहे।