{"_id":"628244f77457f2542862ea89","slug":"sgpc-give-complaint-to-police-commissioner-against-comedian-bharti-singh-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी पड़ी भारी: भारती सिंह के खिलाफ SGPC ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी पड़ी भारी: भारती सिंह के खिलाफ SGPC ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
Mon, 16 May 2022 06:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 May 2022 06:08 PM IST
सार
अकाली दल के दर्शन सिंह और महिला विंग की कमलजीत कौर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सिखों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश बॉलीवुड के अदाकार कर रहे हैं और भारती सिंह की टिप्पणी की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन
भारती सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भारती सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। एसजीपीसी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सहेली के साथ दाढ़ी और मूछों पर कामेडियन भारती सिंह की टिप्पणी पर एतराज जताया। वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि भारती सिंह ने जानबूझकर सिखों को टारगेट कर ऐसी हरकत की है। भारती सिंह गुरु नगरी की हैं तो वे सिखों के बारे अच्छी तरह से जानती हैं। उन्होंने सिखों की दाढ़ी और मूछों के बारे में जानबूझ कर बयान दिया है। इसके चलते उन्होंने एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर भारती सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उन्होंने तुरंत भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
भारती सिंह ने मांगी माफी
पूरे मामले में भारती सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोलती। उन्होंने सिर्फ दाढ़ी-मूछ पर टिप्पणी की है, जो हर धर्म के लोग रखते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर फिर भी मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस लगी है तो वह माफी मांगती हैं।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने भी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि भारती सिंह ने जानबूझ कर सिखों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अकाली दल के दर्शन सिंह और महिला विंग की कमलजीत कौर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सिखों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश बॉलीवुड के अदाकार कर रहे हैं और भारती सिंह की टिप्पणी की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।