{"_id":"5c59794abdec2273ed39b5eb","slug":"sgpc-angry-on-flipkart-for-uses-shri-harmandir-sahib-photo-on-mat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट में मैट पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर, एसजीपीसी ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लिपकार्ट में मैट पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर, एसजीपीसी ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश किए जारी
Tue, 05 Feb 2019 05:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
flipkart
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट द्वारा एक मैट में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर प्रकाशित करने का गंभीर नोटिस लिया है। एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने इस कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
भाई लोंगोवाल ने कहा कि फ्लिपकार्ट द्वारा श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर मैट में छपने से संगत में रोष है। किसी भी कंपनी को सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की आज्ञा नहीं दी जा सकती। एसजीपीसी इस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
केंद्र एवं पंजाब सरकार को धर्म विरोधी कार्रवाई करने वाली इस कंपनी के विरुद्ध स्वयं नोटिस लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. रूप सिंह ने कहा कि इस कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है। जरूरी हुआ तो मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। एक माह पहले अमेजॉन कंपनी ने इस तरह की गलती की थी। संगत के विरोध के बाद कंपनी ने माफी मांगी थी।
विज्ञापन