फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SFS protested outside VC office against fee hike

Chandigarh News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफएस ने वीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
SFS protested outside VC office against fee hike
माई सिटी रिपोर्टरचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के बाहर एसएफएस ने छात्रों के साथ मिलकर प्रशासन की ओर से प्रस्तावित फीस वृद्धि व छात्रों के अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया। छात्रों ने इस दौरान पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रस्तावित फीस वृद्धि को वापस लेने और छेड़खानी और उत्पीड़न को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मांग रखी कि पूर्व कुलपति प्रो. राज कुमार के भ्रष्टाचार मामले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करवाई जाए। शिक्षकों की पारदर्शी एवं स्थाई भर्ती की जाए। विभागों और छात्रावासों के रखरखाव में सुधार किया जाए। इंजीनियरिंग विभागों में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाए। विश्वविद्यालय या बाहर के गाइड के बावजूद सभी शोधार्थियों को छात्रावास की सुविधा दी जाए। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed