{"_id":"5bfa7190bdec2241af6656b2","slug":"sexual-harassment-with-a-minor-girl-in-kharar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची को उठा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म...लोगों ने की जमकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची को उठा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म...लोगों ने की जमकर पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लोगों ने आरोपी जोसफ को मौके पर ही पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की दोपहर को अपनी गली के अन्य बच्चों के साथ घर से बाहर खेल रही थी। इसी बीच लड़की की मां बच्ची को देखने के लिए घर से बाहर आई तो लड़की को न पाकर उसने खेल रहे अन्य बच्चों से उसके बारे में पूछा।
विज्ञापन
बच्चों ने बताया कि एक आदमी उनकी बेटी को गोदी में उठा कर ले गया है। मां अपनी बच्ची को ढूंढती हुई एक घर के अंदर गई तो देखा कि उसकी बेटी बेड पर पड़ी थी और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। नाक से खून भी बह रहा था। लड़की की मां ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और आरोपी घर में ही दबोच लिया गया। नाराज लोगों ने पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी कार मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि आरोपी जोसफ के खिलाफ 2014 में इसी थाने में पहले भी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश व छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 354 के अधीन मामला दर्ज है। इस केस में आरोपी को चार साल की सजा हुई थी। दो साल जेल में काटने के बाद आरोपी जोसफ 2016 में जमानत पर बाहर आया था। सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 4,6,8 प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल आफेसिंस एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन