फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment case: accused wife approached at Administrator

यौन उत्पीड़न में फंसे कर्मी की पत्नी पहुंची प्रशासक के द्वार

Sun, 02 Feb 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment case:  accused wife approached at Administrator

यौन उत्पीड़न के मामले में यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल के निर्देश पर पिछले माह निलंबित किए गए रीजनल एप्लायमेंट एक्सचेंज के कर्मचारी की पत्नी ने अब शिवराज पाटिल से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यूटी के रीजनल एप्लायमेंट एक्सचेंज के पीयू स्थित सब ऑफिस में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट गुरचरण सिंह पर इसी ऑफिस में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब उनकी पत्नी ने पाटिल को पत्र लिखकर अपने पति को बेकसूर बताया है। वह जल्द ही जन सुनवाई सत्र में पाटिल से मिलकर अपनी बात रखेंगी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके पति के खिलाफ एक पूर्व कर्मचारी के कहने पर ही साजिश रची गई थी और इसी साजिश के तहत उन्हें बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी सचिवालय में 6 जनवरी को आयोजित जन सुनवाई सत्र में यूटी के रीजनल एंप्लायमेंट एक्सचेंज की एक महिला कर्मचारी के पति ने पाटिल के सामने कहा था कि उनकी पत्नी के साथ ऑफिस में कई बार छेड़छाड़ की गई थी।


पाटिल ने वित्त सचिव से तुरंत कार्रवाई करने और दोषी कर्मचारी को फिलहाल निलंबित करने के निर्देश दिए थे। रीजनल एप्लायमेंट एक्सचेंज की विभागीय यौन उत्पीड़न कमेटी ने भी मामले की जांच की थी और सिंह को दोषी पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed