फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex problems related website launched by national health mission

एक वेबसाइट, जिसमें सेक्स की बातें, पर ये पोर्न नहीं

Wed, 29 Apr 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 05:04 PM IST
sex problems related website launched by national health mission

किशोर अवस्था (टीनएज) के दौरान होने वाले बदलाव काफी महत्वपूर्ण हैं। हर युवक-युवती को इस पड़ाव से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कुछ ऐसे बदलाव होते हैं। जिसके बारे में युवक गलत फहमियां पाल लेते हैं। नतीजन वे परेशानी से घिर जाते हैं।



शर्म के कारण वे बाहर निकलने के बजाय इसमें फंसते जाते हैं। यूटी प्रशासन ने किशोरावस्था को बहुत गंभीरता से लिया है। युवाओं में सेक्स से संबंधित भ्रांतियां व उससे होने वाली बीमारियों के बारे में युवाओं को जागरूक करने का फैसला किया है।


मंगलवार को एडवाइजर विजय कुमार देव ने नेशनल हेल्थ मिशन के किशोरावस्था के वेब पेज (http://nrhmchd.gov.in/adolescent1.htm) को लांच किया।

इसमें किशोरावस्था के बारे में, उम्र में होने वाले बदलाव, इस उम्र की महत्वा, सोशल बदलाव और सेक्स से संबंधित चेंज के बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी दी गई है। 14 पन्नों के पेज को पूरी तरह से युवाओं को समर्पित किया गया है।

विज्ञापन

मासिक धर्म की किस स्टेज पर जाएं डॉक्टर के पास

sex problems related website launched by national health mission

किशोरावस्था के दौरान युवतियों में सबसे बड़ा बदलाव मासिक धर्म का होता है। जीएमसीएच-32 के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट की इसी साल प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि 50 प्रतिशत युवतियां मासिक धर्म के दौरान डिप्रेशन में चली जाती हैं। वे इस बारे में अपनी मां व दोस्तों से बात करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती।

कुछ युवतियां तो इस दौरान अपने आपको अपराध बोध समझने लगती है। हाइजिन का वह ध्यान नहीं रख पाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दर्द होने पर वे डॉक्टर के पास जाने के बजाय अपनी तरफ से ही पेनकिलर खा लेती हैं।

मंगलवार को लांच वेब पेज में मासिक धर्म से संबंधित एक-एक बात को विस्तार से बताया गया है। युवतियों को किस स्टेज पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए, इस बारे में लक्षण सहित जानकारी दी गई है।

एनीमिया व सेक्सुअल बीमारियों के बारे में बताया

sex problems related website launched by national health mission

एनएचआरएम की वेबसाइट पर एनीमिया के बारे में भी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि अक्सर युवतियां इस उम्र में इस बीमारी से पीड़ित हो जाती हैं। कई बार एनीमिया की वजह से जान भी चली जाती है। वेबसाइट में एनीमिया की वजह, उसके लक्षण और उसे रोकने के लिए उपाय भी बताए हैं। इसके अलावा रीप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इनफेक्शन व सेक्सुअली ट्रांसमीटेड इंफेक्शन के बारे में भी जानकारी दी गई है।

सेक्स संबंधी मिथ को दूर किया
पेज के आखिरी में इस उम्र में नौजवानों से संबंधित मिथ को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रश्न-उत्तर का एक पेज हैं। जिसमें उन प्रश्नों के जवाब दिया गया है, जो अक्सर युवाओं के मन में रहता है। यह जवाब बहुत ही साइंटिफिक तरीके से दिए गए हैं। युवाओं के लिए ये जानकारियां बहुत ही उपयोगी साबित होंगी। आखिरी में एक नंबर भी दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि वे 0172-2710644 पर कॉल कर अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

कुष्ठ रोग पर चिंता जाहिर की
चंडीगढ़ में बढ़ रहे कुष्ठ रोग पर एडवाइजर ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने नेशनल हेल्थ मिशन को कुष्ठ रोग वाले इलाकों में फिर से सर्वे के निर्देश दिए हैं। ताकि इसे रोका जा सके। इस मौके पर सारंगपुर में अल्टरनेटिव मेडिकल यूनिट स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि ग्रामीणों को घर के पास ही अच्छी सुविधा मिल सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed