फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Severe cold continues, fog warning for five cities

Chandigarh News: कड़ाके की ठंड जारी, पांच शहरों के लिए धुंध की चेतावनी

Wed, 13 Dec 2023 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Severe cold continues, fog warning for five cities
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड रिकॉर्ड की गई। सोमवार रात महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री


सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पहाड़ों से आई हवाओं ने दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, विभाग ने राज्य के पांच शहरों के लिए घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिन अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में सुबह के वक्त धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिन और न्यूनतम तापमान में पांच से आठ डिग्री के बीच रहेगा। फिलहाल अभी दिन का सामान्य रहेगा। बारिश के आसार नहीं है। 16 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ से ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उसके बाद फिर से उत्तरी हवाएं चलेंगी, जो तापमान में और गिरावट दर्ज करेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.6, हिसार का 5.9, रोहतक का 7.5, भिवानी का 9.3, सिरसा का 10, फतेहाबाद का 6.9, कुरुक्षेत्र का 8.9, मेवात का 7, पंचकूला का 7.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed