{"_id":"69e0861bdf378264de0c044a","slug":"several-schools-in-chandigarh-received-bomb-threat-emails-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: स्कूलों, सचिवालय और एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: स्कूलों, सचिवालय और एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
Thu, 16 Apr 2026 12:18 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:18 PM IST
सार
ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल में दोपहर 1:11 बजे, सचिवालय में 2:11 बजे और एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-472 (सुबह 11:11 बजे) और एआई-9491 (दोपहर 3:11 बजे) में धमाके होंगे। इसके साथ ही फ्लाइट्स में आरडीएक्स रखे होने की बात कही गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में वीरवार को बम धमाकों की धमकी भरे एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। ईमेल में चंडीगढ़ के कई स्कूलों, सचिवालय और एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल में दोपहर 1:11 बजे, सचिवालय में 2:11 बजे और एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-472 (सुबह 11:11 बजे) और एआई-9491 (दोपहर 3:11 बजे) में धमाके होंगे। इसके साथ ही फ्लाइट्स में आरडीएक्स रखे होने की बात कही गई। इनमें से एक फ्लाइट बंगलूरू से चंडीगढ़ आई थी और दूसरी बंगलूरू जाने की तैयारी में थी।
सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के सर्च ऑपरेशन के चलते लगभग आधे घंटे देरी से फ्लाइट रवाना हुई। सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के सर्च ऑपरेशन के चलते लगभग आधे घंटे देरी से फ्लाइट रवाना हुई। सर्च अभियान से कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ई-मेल मिला था।
विज्ञापन
धमकी के बाद शहर के प्रमुख सरकारी और निजी स्कूलों में कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेक्टर-32 सोपिन्स स्कूल, सेक्टर-27 भवन विद्यालय, सेक्टर-49 रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-44 सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-35 मॉडल स्कूल, सेक्टर-32 मॉडल स्कूल, सेक्टर-16 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में कई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
बम डिटेक्शन टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ हर कोने की जांच की। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात बरती गई। हालांकि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसी तरह सचिवालय परिसर को भी सुरक्षा घेरे में लेकर गहन तलाशी ली गई। एयरपोर्ट पर भी बम और डॉग स्क्वॉड की मदद से फ्लाइट्स और टर्मिनल की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ही यात्रियों को सफर की अनुमति दी गई।
एयरपोर्ट पर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। रूटीन में भी चेकिंग की जाती है। ऐसे मामलों में पहले से साइबर थाने में दर्ज एफआईआर में नई डीडीआर दर्ज कर दी जाती है। -जसकंवल सेखों, एसएचओ थाना एयरपोर्ट
विज्ञापन
ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल में दोपहर 1:11 बजे, सचिवालय में 2:11 बजे और एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-472 (सुबह 11:11 बजे) और एआई-9491 (दोपहर 3:11 बजे) में धमाके होंगे। इसके साथ ही फ्लाइट्स में आरडीएक्स रखे होने की बात कही गई। इनमें से एक फ्लाइट बंगलूरू से चंडीगढ़ आई थी और दूसरी बंगलूरू जाने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के सर्च ऑपरेशन के चलते लगभग आधे घंटे देरी से फ्लाइट रवाना हुई। सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के सर्च ऑपरेशन के चलते लगभग आधे घंटे देरी से फ्लाइट रवाना हुई। सर्च अभियान से कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ई-मेल मिला था।
विज्ञापन
धमकी के बाद शहर के प्रमुख सरकारी और निजी स्कूलों में कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेक्टर-32 सोपिन्स स्कूल, सेक्टर-27 भवन विद्यालय, सेक्टर-49 रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-44 सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-35 मॉडल स्कूल, सेक्टर-32 मॉडल स्कूल, सेक्टर-16 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में कई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
बम डिटेक्शन टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ हर कोने की जांच की। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात बरती गई। हालांकि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसी तरह सचिवालय परिसर को भी सुरक्षा घेरे में लेकर गहन तलाशी ली गई। एयरपोर्ट पर भी बम और डॉग स्क्वॉड की मदद से फ्लाइट्स और टर्मिनल की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ही यात्रियों को सफर की अनुमति दी गई।
ई-मेल में कहा-हमारा बच्चों से कोई बैर नहीं
धमकी भरे ईमेल में चंडीगढ़ को खालिस्तान बनाने की साजिश का जिक्र किया गया। साथ ही लिखा गया कि हमारा बच्चों से कोई बैर नहीं है लेकिन कई बड़े नेताओं के नाम लेते हुए हमले की चेतावनी भी दी गई। ईमेल के अंत में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए कुछ नाम भी लिखे गए हैं।चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में इसे शरारती या भ्रामक मेल मानने की आशंका जताई जा रही है लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है।एयरपोर्ट पर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। रूटीन में भी चेकिंग की जाती है। ऐसे मामलों में पहले से साइबर थाने में दर्ज एफआईआर में नई डीडीआर दर्ज कर दी जाती है। -जसकंवल सेखों, एसएचओ थाना एयरपोर्ट