फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven years imprisonment for the young man found guilty of snatching and five years imprisonment for the girl

Chandigarh News: झपटमारी के दोषी युवक को सात, युवती को पांच साल की कैद

Thu, 14 Dec 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for the young man found guilty of snatching and five years imprisonment for the girl
चंडीगढ़। जिला अदालत ने मोबाइल झपटमारी के दोषी करार युवक को सात और युवती को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इनकी पहचान सेक्टर-25 के रहने वाले रोहित (23) और डड्डूमाजरा कॉलोनी की रहने वाली स्वाति (25) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले में चली अदालती कार्रवाई के दौरान प्रत्यक्षदर्शी व मुख्य गवाह ने दोनों दोषियों की पहचान की थी। सरकारी वकील हुक्म सिंह ने अदालत में दलील दी कि चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अपराधी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि ऐसी आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन


क्या था मामला... सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला मोहाली निवासी सुनीता की शिकायत पर दिसंबर 2022 में केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि वह सेक्टर-43 में एक घर में पेसेंट केयर का काम करती है। चार दिसंबर को वह काम खत्म कर पैदल घर जा रही थी। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रही थी। जब वह सेक्टर-43/44 मोटर मार्केट के पास पहुंची तभी अचानक पीछे से एक एक्टिवा पर तीन लड़के आए। एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर झपटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed