{"_id":"6a934a0744a0c45c410224fc","slug":"seven-year-old-students-ear-ruptured-in-dhanas-government-school-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1109831-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास के सरकारी स्कूल में सात वर्षीय छात्र का कान फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास के सरकारी स्कूल में सात वर्षीय छात्र का कान फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। धनास के एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा के सात वर्षीय छात्र के घायल होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की ओर से छात्र के पिता को फोन कर बताया गया कि उनका बेटा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया है। बच्चे को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके कान पर टांके लगाए गए।
हालांकि, छात्र के पिता ने स्कूल के दावे पर सवाल उठाते हुए बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे के साथ पहले भी मारपीट हुई थी और उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षकों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र सीढ़ियों से गिरकर घायल हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी बीना रानी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी प्रिंसिपल से लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।