फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven units of thermal plants closed in Punjab

बिजली संकट के आसार: पंजाब में थर्मल प्लांटों की सात यूनिट बंद, 1900 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित

Tue, 22 Mar 2022 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

सात यूनिट बंद पड़ने से करीब 1900 मेगावाट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इस समय पंजाब को सरकारी थर्मल प्लांटों से 570 मेगावाट, निजी से 2530 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्ट, सोलर व नॉन सोलर प्रोजेक्टों को मिलाकर करीब 4000 मेगावाट की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
Seven units of thermal plants closed in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के सरकारी व निजी थर्मल प्लांटों की सात यूनिट बंद होने से करीब 1900 मेगावाट बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। गोइंदवाल व तलवंडी साबो की एक-एक यूनिट कोयले की कमी से बंद हो गई है। इसके साथ ही लहरा मुहब्बत की तीन यूनिट पानी की कमी तो रोपड़ में तकनीकी खराबी के चलते दो यूनिट बंद पड़ी हैं।  

विज्ञापन


पंजाब में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम बाहर से महंगी बिजली खरीद रहा है। मंगलवार को भी पंजाब में बिजली की मांग सुबह करीब 11 बजे सबसे अधिक 7700 मेगावाट दर्ज की गई। थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट जस का तस है। उच्चाधिकारी लगातार दावे कर रहे हैं कि धान सीजन से पहले कोयले का प्रबंध कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्तमान में सरकारी थर्मल प्लांट रोपड़ में 17 दिन, लहरा मुहब्बत में 19, तलवंडी साबो में मात्र डेढ़ दिन, गोइंदवाल साहिब में दो और राजपुरा में सात दिन का कोयला शेष है। कोयले के संकट को देखते हुए ही तलवंडी साबो व गोइंदवाल साहिब ने अपनी एक-एक यूनिट को बंद कर दिया है। तलवंडी साबो की एक ही यूनिट 660 मेगावाट की है। रोपड़ की दो यूनिट मरम्मत के चलते और लहरा मुहब्बत की तीन यूनिट पानी की कमी कारण बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात यूनिट बंद पड़ने से करीब 1900 मेगावाट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इस समय पंजाब को सरकारी थर्मल प्लांटों से 570 मेगावाट, निजी से 2530 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्ट, सोलर व नॉन सोलर प्रोजेक्टों को मिलाकर करीब 4000 मेगावाट की आपूर्ति हो रही है। तकरीबन 3700 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई है। 


130 फीडर दो से छह घंटे तक रहे डाउन
मंगलवार को पंजाब में 130 फीडर दो से छह घंटों के लिए डाउन रहे। 121 फीडर दो घंटे तक डाउन रहे, वहीं एक फीडर दो से चार घंटे और आठ फीडर छह घंटे से ज्यादा डाउन रहे। यह समस्या दिन के समय हुई। पावरकॉम के पास 14 हजार से अधिक शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 9200 के करीब का निपटारा कर दिया गया था। गौरतलब है कि यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध के चलते आयात होने वाला कोयला महंगा हो गया है। ऐसे में अब सरकारी के साथ निजी प्लांट भी कोल इंडिया पर निर्भर हो गए हैं। इसका असर कोयले की आपूर्ति पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed