{"_id":"60a50169df66561e2a68a650","slug":"seven-thousand-doses-of-covid-19-vaccine-reached-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जालंधर पहुंची कोरोना वैक्सीन की सात हजार खुराक, बंद पड़े केंद्रों पर टीकाकरण दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: जालंधर पहुंची कोरोना वैक्सीन की सात हजार खुराक, बंद पड़े केंद्रों पर टीकाकरण दोबारा शुरू
Wed, 19 May 2021 05:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 May 2021 05:49 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में कोरोना वैक्सीन की सात हजार खुराक पहुंच गई है। इसके बाद सिविल अस्पताल में टीकाकरण दोबारा शुरू हो गया है। टीके के अभाव में तीन टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सिविल अस्पताल में 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण दोबारा शुरू हो गया है। शहर में कोविड वैक्सीन की सात हजार डोज पहुंचने के बाद सिविल अस्पताल और बंद पड़े अन्य टीकाकरण केंद्रों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। करीब तीन दिन ये केंद्र बंद थे।
विज्ञापन
बुधवार को सिविल अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में कोविड वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इस केंद्र पर केंद्र सरकार की हिदायत के मुताबिक 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार शाम को सात हजार खुराक कोविशील्ड की पहुंची हैं। जिसके बाद जिले के सभी प्रमुख टीकाकरण केंद्रों को फिर से शुरू कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि अब पहली और दूसरी खुराक वाले लोगों को टीका लग पाएगा। वहीं विभाग को और भी वैक्सीन मिलने का आश्वासन मिला है। अभी मोबाइल टीम के जरिए घर-घर टीकाकरण का काम रुका है।
विज्ञापन