फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven policemen honored by ssp

बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, हर महीने पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

Sat, 23 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 23 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Seven policemen honored by ssp
सम्मानित पुलिसकर्मी
एसएसपी अलका मीना ने पुलिस विभाग को प्रभावशाली बनाने के लिए अच्छा काम करने वाले सात अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महीने में जो अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपना फर्ज अदा करेगा उनको हर महीने 'इंप्लाई ऑफ द मंथ' से नवाजा जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए एसएसपी ने कहा, सम्मानित कर्मचारियों से प्रेरणा लेते हुए बाकी लोगों को बेहतर करना चाहिए। ताकि उन्हें भी इस तरह से सम्मानित किया जा सके। 
विज्ञापन


एसएसपी अलका मीना ने अधिकारियों को विभाग के काम में तेजी लाने की हिदायद दी। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती को नशा मुक्त करने के लिए नशे के सौदागरों पर सख्ती की जाए और शरारती तत्वों की धरपकड़ की जाए। विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की जांच कर निश्चित समय में निपटाए जाएं और जिले के सीनियर सिटीजन, बच्चों और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर एसपी (एच) रविंदरपाल सिंह संधू, डीएसपी (एच) संदीप कौर सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


किस को कैसे मिला सम्मान
थाना मूलेपुर के एएसआई सुखविंदर सिंह ने गुमशुदा नाबालिग बच्ची को ढूंढ कर उनके पारिवारिक सदस्यों के हवाले करने और एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने के लिए सम्मान मिला। पुलिस थाना बडाली वाला सिंह में तैनात एएसआई जतिंदरपाल सिंह ने 92 ग्राम हेरोइन पकड़ आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सांझ केंद्र खमाणों के इंचार्ज बलजीत सिंह और सिपाही सतनाम सिंह को सांझ केंद्र में आईं 410  पासपोर्ट की पड़ताल समेत 110 अन्य पड़तालों का काम निश्चित समय में पूरा करने के लिए सम्मान मिला। थाना खमानो के एएसआई तरनजीत सिंह,सिपाही सरबजीत कौर और रजिया को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed