{"_id":"5b770e9942c792463c04f496","slug":"seven-new-schools-will-be-built-for-children-of-colonies-and-villages-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों और गांवों के बच्चों के लिए बनेंगे 7 नए स्कूल, यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों और गांवों के बच्चों के लिए बनेंगे 7 नए स्कूल, यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वतंत्रता दिवस पर कॉलोनियों और गांवों के बच्चों के लिए जल्द ही सात नए स्कूल बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्कूलों और दिव्यांग बच्चों केलिए उन्हीं के अनुरूप और घर पर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बुक बैंक बनाए जाएंगे।
स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा रैंप और शौचालय तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शहर के आसपास के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील मुहैया करवाएगा। मिड-डे मील पहुंचाने के लिए क्लस्टर बेस्ड किचन बनाने की कार्ययोजना है। बता दें कि शहर में अभी 115 सरकारी स्कूल चल रहे हैं।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनाए जाएंगे
शिक्षा विभाग की ओर से शहर में जल्द ही और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार किए जाएंगे। जीएमएचएस-43, जीएमएचएस-34 और मनीमाजरा में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, दो स्क्वैश कोर्ट, एक टेबल टेनिस हाल और एक जिम हाल बनाया जा रहा है। इसके अलावा सारंगपुर और सेक्टर-39 में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। इंडोर स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट के लिए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कालेज में जल्द बनाएंगे डे केयर सेंटर
चंडीगढ़ प्रशासन के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में जल्द ही सुविधाओं को स्मार्ट किया जाएगा। सरकारी कालेज सेक्टर-11 में छात्राओं के रहने केलिए नया तीन मंजिला हॉस्टल ब्लॉक बनाया जाएगा। कई कॉलेजों में डे केयर सेंटर, रिसर्च लैब और स्किल लैब सेंटर बनाया जाएगा।