फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven more birds found dead in Chandigarh 

बर्ड फ्लू की आशंका : चंडीगढ़ में सात और पक्षी मृत मिले, जालंधर से दूसरी रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 11 Jan 2021 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Seven more birds found dead in Chandigarh 
चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका। - फोटो : फाइल फोटो

बर्ड फ्लू की आशंका से चंडीगढ़ प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रविवार को शहर में सात मृत पक्षियों के मिलने से हड़कंप मच गया। यह संख्या एक दिन में मृत मिले पक्षियों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। रविवार को सेक्टर-7 से दो, सेक्टर-25, 35, 39, 50 और दरिया से एक-एक मृत पक्षी मिला। इनमें कौआ, कबूतर और मैना शामिल हैं। वहीं, जालंधर से दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन


पर्यावरण विभाग द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर शहर भर में खोज अभियान जारी है। रविवार को मृत मिलने वाले पक्षियों की संख्या अचानक बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, एक दिन में सात पक्षियों की मौत होने की वजह से पर्यावरण विभाग इनकी जांच कराने पर विचार कर रहा है लेकिन अभी तक जालंधर से दूसरे सेट की रिपोर्ट नहीं आई है। पशु चिकित्सा विभाग ने भी करीब 250 नमूने भेजे हैं, उन्हें भी रिपोर्ट का इंतजार है। पशु चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि रिपोर्ट निगेटिव हो, तभी देरी हो रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार को दो पक्षियों की रिपोर्ट आई थी निगेटिव
शुक्रवार को दो पक्षियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, इसके बाद पर्यावरण विभाग को अन्य पक्षियों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वह दूसरी रिपोर्ट के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे। शहर में अब तक कुल 19 मृत पक्षी मिले हैं। इनमें एक प्रवासी पक्षी के अलावा कौआ, मैना, मोर, कबूतर, कोयल समेत अन्य पक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने मृत मिले कुछ पक्षियों के नमूने जालंधर स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला उत्तर क्षेत्र में जांच के लिए भेजे हैं। पर्यावरण विभाग ने एक टीम का भी गठन किया है, जो रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान चलाती है। 


गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग ने 4 जनवरी को ही अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग मुर्गी पालकों पर भी नजर रख रहा है। इसके अलावा लोगों के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2700217 जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed