फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven IPS and eight PPS transferred including 36 Tehsildars in Punjab

पंजाब में सात आईपीएस, आठ पीपीएस समेत 36 तहसीलदार हुए इधर से उधर

Tue, 26 Feb 2019 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Feb 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seven IPS and eight PPS transferred including 36 Tehsildars in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से सात आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों समेत 36 तहसीलदारों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 99 नायब तहसीलदारों को भी बदला गया है। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदारों में, लखविंदर सिंह को बाबा बकाला से बदलकर पट्टी लगाते हुए भिक्खीविंड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि सुखराज सिंह ढिल्लों को सरदूलगढ़ से कोटकपुरा, संदूरा सिंह को कोटकपुरा से रामपुरा फूल, राकेश कुमार गर्ग को रामपुरा फूल से पातड़ां, हरजीत सिंह को पातड़ां से पायल, सुखबीर सिंह बराड़ को बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब तबादला किया गया।

विज्ञापन


मनजीत सिंह भंडारी को श्री मुक्तसर साहिब से गुर हरसहाय, विपिन शर्मा को गुर हरसहाय से निहाल सिंहवाला, अरविंद कुमार सलवान को बटाला से पठानकोट, परमजीत सिंह को पठानकोट से सब रजिस्ट्रार लुधियाना वेस्ट, रणजीत सिंह को सब रजिस्ट्रार लुधियाना वेस्ट से तहसीलदार जालंधर-1, किरणदीप सिंह भुल्लर को तहसीलदार जालंधर-1 से मुकेरियां लगाते हुए दसूहा का अतिरिक्त चार्ज, मनदीप सिंह मान को मुकेरियां से शाहकोट, इंदरदेव सिंह को नकोदर से बटाला, भूपिंदर सिंह को गढशंकर से नकोदर, तपन भनोट को फिल्लौर से गढ़शंकर, तरसेम सिंह को दसूहा से डेरा बाबा नानक, नवदीप भोगल को समराला से मलेरकोटला भेजा गया।
विज्ञापन

 

Seven IPS and eight PPS transferred including 36 Tehsildars in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बादलदीन को मलेरकोटला से समराला, भूपिंदर सिंह को रायकोट से अहमदगढ़, जसविंदर सिंह टिवाणा को अहमदगढ़ से रायकोट, सरोज रानी को धार कलां से संगरूर, सराज अहमद को संगरूर से जगरावं, जोगिंदर सिंह को जगरावं से बठिंडा, परवीन छिब्बर को बंगा से धार कलां, कंवल नरदिंर सिंह को लुधियाना सेंट्रल से बंगा, हरसिमरन सिंह को राजपुरा से लुधियाना सेंट्रल लगाते हुए लुधियाना ईस्ट का अतिरिक्त चार्ज, प्रवीण कुमार सिंगला को पटियाला से राजपुरा, मनदीप कौर को टीओएसडी पटियाला से नाभा, सुखजिंदर सिंह टिवाणा को नाभा से पटियाला, जसपाल सिंह बराड़ को दूधन साधां से अबोहर, सरबजीत सिंह को पट्टी से बाबा बकाला, शीशपाल को जैतों से मजीठा में बदली के तहत जैतों, अमरजीत सिंह को मानसा से मौड़, दर्शन सिंह को मौड़ से मानसा और मनदीप सिंह ढिल्लों को लुधियाना ईस्ट से फिल्लौर लगाया गया है।

सात आईपीएस और 8 पीपीएस का तबादला
पंजाब सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से सात आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत एडीजीपी ट्रैफिक शरद सत्य चौहान को एडीजीपी आईपीसी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है, जबकि प्रवीण सिन्हा और गौतम चीमा को आईजीपी क्राइम वीओएल पंजाब नियुक्त किया गया है। 

सुखचैन सिंह गिल को पुलिस कमिश्नर लुधियाना लगाते हुए डीआईजी प्रोविजनिंग पंजाब का अतिरिक्त चार्ज, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी प्रशासन, सुरजीत सिंह को डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और गुरप्रीत सिंह गिल को डीआईजी लॉ एंड आर्डर लगाते हुए डीईआई एडमिनिस्ट्रेशन आईआरबी पंजाब पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में, गुरमीत सिंह को एसपी ऑपरेशन फिरोजपुर, बलबीर सिंह को एआईजी सीआईडी जोनल बठिंडा, राजविंदर सिंह को एआईजी पर्सोनल-2 पंजाब, प्रीतम सिंह को एआईजी पर्सोनल-3 पंजाब लगाते हुए एआईजी वेलफेयर का अतिरिक्त चार्ज, भूपिंदर सिंह को एआईजी क्राइम, विनोद कुमार को एआईजी लॉ एंड आर्डर, गुरमेल सिंह को एसपी हेडक्वार्टर श्री मुक्तसर साहिब और प्रीतपाल सिंह को सहायक कमांडेंट प्रथम आईआरबी पटियाला लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed