फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven injured in gas cylinder explosion in Rohtak

रोहतक में हादसा: एकता कॉलोनी में रसोई गैस सिलिंडर फटा, धमाके के साथ छत गिरी, सात लोग घायल

Wed, 12 Oct 2022 09:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 09:14 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में गैस सिलिंडर फटने से घर की छत और दीवार उड़ गई। हादसे में सात लोग घायल हैं। इनमें तीन किरायेदार हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Seven injured in gas cylinder explosion in Rohtak
सिलिंडर के फटने से घर की दीवार व छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब सात बजे रसोई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ न केवल परिवार के चार लोग झुलस गए, बल्कि मकान की छत गिरने से तीन किरायेदार भी घायल हो गए। सभी को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। घायलों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन


एकता कॉलोनी निवासी विशाल अपने परिवार समेत रहते हैं। सुबह उनकी पत्नी रसोई में गई और गैस चालू किया। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। परिवार में मौजूद विशाल (34), उनकी पत्नी शिल्पा (30), बेटा रेहान (8) व रिवान (1) बुरी तरह झुलस गए। साथ ही धमाके में मकान की छत गिरने से किरायेदार 16 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय उपासना और 18 वर्षीय पार्थिव घायल हो गए हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घायलों को पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जहां झुलसे परिवार के चारों लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed