फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven hours commotion, nozzle, police scuffle over opening of library in PU

पीयू में पुस्तकालय खोलने को लेकर सात घंटे हंगामा, नोकझोंक, पुलिस से हाथापाई

Thu, 25 Mar 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Seven hours commotion, nozzle, police scuffle over opening of library in PU
एसी जोशी लाइब्रेरी के बाहर धरना देते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कोरोना के चलते पीयू के एसी जोशी पुस्तकालय को बंद करने के बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सभी छात्र संगठनों ने एक मंच पर आकर बुधवार को सात घंटे तक पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी के अलावा हंगामा भी हुआ। जब छात्रों ने पुस्तकालय का गेट जबरन खोलने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका। ऐसे में पुलिस से नोकझोंक होने के साथ-साथ धक्कामुक्की भी हुई। धरना सुबह करीब 10.30 से 5.30 बजे तक चला। जब शाम तक पीयू का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो छात्रों ने पुस्तकालय के सामने टैंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शाम को भी छात्र पुस्तकालय का ताला खोलने के लिए बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान भी धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान अधिकारियों के साथ हुई छात्रों की बैठक बेनतीजा रही। छात्रों ने कहा कि धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पीयू ने कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी पुस्तकालय बंद करने के आदेश जारी कर दिए। मुख्य पुस्तकालय एसी जोशी भी बंद कर दिया गया। इस पर छात्रों में आक्रोश पनप गया और बुधवार को सभी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता पुस्तकालय के बाहर एकत्रित हो गए। यहां पदाधिकारियों ने कहा कि पीयू को आज तक नहीं खोला गया जबकि अन्य शिक्षण संस्थान खोल दिए गए। बमुश्किल संघर्ष के बाद शोधार्थियों को छात्रावासों में बुलाया गया और अब पुस्तकालय बंद कर दिया। शोधार्थियों को हर दिन पुस्तकालय की आवश्यकता है। रात 12 बजे तक विद्यार्थी यहां बैठकर पढ़ते हैं। पुस्तकालय के अचानक बंद होने से सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों को कुछ वार्डन व पुलिस के अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की। कहा कि उनकी मांग को वह अधिकारियों के सामने रखेंगे, लेकिन छात्र नहीं माने। कहा कि जिन लोगों ने पुस्तकालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं, उनको बुलाया जाए और पुस्तकालय खोला जाए। छात्र इस मांग पर अड़े रहे। दोपहर तक अधिकारी नहीं पहुंचे तो छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। खतरा भांपकर पुलिस भी बड़ी संख्या में पहुंच गई। इसी दौरान छात्रों ने पुस्तकालय का गेट खोलने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस ने रोका। इस दौरान हंगामा और नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने छात्रों को आगे नहीं जाने दिया। उसके बाद छात्रों ने बाहर से टैंट मंगवाया और पुस्तकालय के सामने लगवा दिया। कहा कि जब तक पुस्तकालय नहीं खोला जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed