{"_id":"6a1216de5a7364239a00713e","slug":"seven-firs-filed-against-immigration-companies-for-fraud-of-rs-65-lakh-in-the-name-of-sending-people-abroad-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1027253-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 65 लाख की ठगी, इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ सात एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 65 लाख की ठगी, इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ सात एफआईआर
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाली इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग थानों में सात मामले दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि विभिन्न कंपनियों ने लोगों से करीब 65.96 लाख रुपये ठग लिए। अधिकतर मामले सेक्टर-17 के इमिग्रेशन कंपनियों से जुड़े हैं। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी अछर सिंह की शिकायत पर श्रीराम ओवरसीज के संचालक दीपक शर्मा, मैनेजर सतनाम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने विदेश भेजने और वीजा दिलाने का भरोसा देकर उससे 17 लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो वीजा लगवाया गया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने सनलाइट इमिग्रेशन के मालिक हनी टंडन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। नाभा निवासी निखिल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे वीजा लगवाने के नाम पर करीब 13.75 लाख रुपये लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही पैसे वापस किए गए।
वहीं, वीजा कैपिटल के मालिक इकबाल सिंह संधू और अन्य के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। सेक्टर-56 निवासी सूरत सिंह ने 7.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है जबकि हिमाचल प्रदेश के नादौन निवासी राजीव कुमार ने 9.70 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दी है। सेक्टर-17 के फिनलैंड इमिग्रेशन के मालिक मनप्रीत सिंह के खिलाफ भी पटियाला निवासी लवप्रीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 4.10 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
13.89 लाख की धोखाधड़ी
उधर, सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ईगल-आई-एडवाइजर के संचालक गुरिंदर सिंह के खिलाफ 7.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। करनाल निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वीजा लगवाने के नाम पर उससे रकम ली गई, लेकिन बाद में कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अंगद इंफो ओवरसीज कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राजदीप और शैली शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संगरूर निवासी गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने के नाम पर उससे 6.66 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।