{"_id":"682b3701500f36d28102948b","slug":"seven-districts-are-getting-4161-crore-liters-less-water-chandigarh-news-c-16-1-pkl1095-713851-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट: सात जिलों को मिल रहा 4161 करोड़ लीटर कम पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट: सात जिलों को मिल रहा 4161 करोड़ लीटर कम पानी
विज्ञापन
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, भिवानी में जलसंकट
- सातों जिलों में 4931.9 करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता, मिल रहा केवल 764.8 करोड़ लीटर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के सात जिलों में भारी जल संकट है। इन जिलों में 4931.9 करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है, लेकिन 764.8 करोड़ लीटर पानी ही मिल रहा है। इस तरह से अभी भी 4161.1 करोड़ लीटर पानी कम मिल रहा है।
पंजाब हरियाणा के हक का पानी नहीं दे रहा। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदेश में आमजन जल संकट का सामना कर रहा है, हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सूत्रों ने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद और भिवानी के लिए कम पानी मिल रहा है। यहां टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति हो रही है। इसी तरह से जलघरों के निकट नलकूप लगवाकर पेयजल आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी परेशानी है कि प्रदेश में 1712 जलघर हैं, 215 में पानी कम है। संबंधित जिलों में पानी की आपूर्ति की निर्भरता भाखड़ा पर है। वहीं, वेस्टर्न यमुना कैनाल से जुड़े कुछ जिलों में राहत है, यहां थोड़ा पानी मिल रहा है। दूसरी ओर, जनस्वास्थ्य विभाग की निगाहें अब पंजाब की तरफ से भाखड़ा नंगल डैम के माध्यम से उपलब्ध होने वाले पानी की आपूर्ति पर हैं।
-- -- -- -- --
वर्जन
अब प्रदेश में जल संकट को लेकर इतने हालात खराब नहीं हैं। जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत थी, हम वहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करा रहे हैं। इसी तरह से जहां अधिक परेशानी थी, वहां नलकूप लगवाकर पानी आपूर्ति का इंतजाम किया है। अभी एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति करा रहे हैं। यदि पंजाब हमें हमारे हक का पूरा पानी दे देगा तो पीने के पानी का प्रदेश में कोई संकट नहीं होगा।
विज्ञापन
-रणबीर गंगवा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री, हरियाणा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -