{"_id":"5b75a21742c792308c489e35","slug":"seven-days-state-mourning-in-haryana-assembly-session-adjourned-on-atal-bihari-bajpayee-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर हरियाणा में सात दिन का राजकीय शोक, विधानसभा सत्र स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर हरियाणा में सात दिन का राजकीय शोक, विधानसभा सत्र स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को स्थगित कर दिया गया है। 17 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र के 21 अगस्त तक चलने की उम्मीद थी। सत्र शुरू होने से पहले ही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में शुक्रवार को इसकी अवधि तय की जानी थी, लेकिन पूर्व पीएम के निधन के बाद सत्र को ही स्थगित कर दिया गया। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
स्पीकर कंवर पाल गुर्जर ने सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद सत्र को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव हरियाणा सरकार की ओर से विधानसभा के सचिव को राज्यपाल के आदेश की प्रति भी भेज दी गई है। स्पीकर कंवर पाल ने बताया कि पूर्व पीएम का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सभी दलों ने सत्र स्थगित करने पर सहमति दी है।
अगले सप्ताह नए सिरे तारीख का एलान किया जा सकता है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी दफ्तर व शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी दफ्तरों पर देश का राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान कोई भी सरकारी सांस्कृतिक व रंगारंगा कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर इनेलो ने भी शोक प्रकट किया है। इनेलो-बसपा ने अपने 18 अगस्त के हरियाणा बंद को आगे स्थगित कर दिया है। नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ व कंप्यूटर शिक्षक संघ को भी अपने विधानसभा कूच टालने पड़े हैं।