फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sevadar who stopped girl from going to Sri Harmandir Sahib removed from duty

Punjab: चेहरे पर बना था तिरंगा, युवती को श्री हरमंदिर साहिब में जाने से रोका, अब सेवादार को ड्यूटी से हटाया

Tue, 18 Apr 2023 11:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 11:03 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इसके बाद एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने वीडियो जारी कर घटना के लिए माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों के नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Sevadar who stopped girl from going to Sri Harmandir Sahib removed from duty
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चेहरे पर पेंट से तिरंगा बना होने के कारण हरियाणा की युवती को श्री हरमंदिर साहिब जाने से रोकने वाले सेवादार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने प्रवेश द्वार की ड्यूटी से हटा दिया है। अब उसे किसी दूसरी जगह तैनात किया जाएगा। एसजीपीसी ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को गलत रंगत देकर तूल न दिया जाए। 

विज्ञापन


एसजीपीसी श्री हरमंदिर साहिब में आने वाले हर श्रद्धालु का सम्मान करती है। एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत सिखों का और सिख धार्मिक स्थानों की छवि खराब की जा रही है, इससे बचकर रहना होगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेवादार ने युवती को यह कहते हुए श्री हरमंदिर साहिब में जाने से रोक दिया था कि उसके चेहरे पर तिरंगा बना है। इस पर दोनों के बीच काफी बहस होती है। जब युवती ने सेवादार से पूछा कि क्या श्री हरमंदिर साहिब इंडिया में नहीं है तो सेवादार ने कहा था कि यह पंजाब है, इंडिया नहीं। उसने वीडियो बनाने पर युवती के मोबाइल फोन पर भी हाथ मारा था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इसके बाद एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने वीडियो जारी कर घटना के लिए माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और वीडियो वायरल
मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि युवती के साथ जो व्यक्ति था, वह गुटका खा रहा था। सिख धार्मिक स्थानों में किसी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन करके आना मना है। एसजीपीसी के अधिकारियों ने भी कहा कि सेवादार ने युवती को स्कर्ट पहन कर श्री हरमंदिर साहिब के अंदर जाने से मना किया था। इस मामले को बेवजह तूल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed