फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Service record data of staff of government schools issue

शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम, डाटा आनलाइन न हुआ तो रुक जाएगा सितंबर का वेतन

Sun, 17 Sep 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Service record data of staff of government schools issue
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : File Photo
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के स्टाफ का सर्विस रिकार्ड डाटा यदि 20 सितंबर तक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पर आनलाइन न किया गया तो उन्हें अक्तूबर में मिलने वाला सितंबर माह का वेतन रोक लिया जाएगा। बार-बार निर्देश देने के बावजूद यह काम बहुत ज्यादा लेट हो गया है। इसी वजह से मुख्यमंत्री हरियाणा भी खफा है और उन्होंने इसे जल्द पूरा करवाने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन ने इस बाबत सभी जिलों के डीईओ व डीईईओ को सर्कुलर जारी कर दिया है। जबकि इस बाबत गत दिवस वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग छात्रों के साथ-साथ स्कूलों व शिक्षा विभागों में कार्यरत शिक्षकों, लिपिकों व अन्य स्टाफ का तमाम डाटा ऑनलाइन करना चाहता है, ताकि भविष्य में कर्मचारियाें को भी अपनी सर्विस से जुड़ी जानकारी एक  क्लिक पर ही प्राप्त हो जाए। साथ-साथ ये डॉटा ऑनलाइन भी होता रहेगा। इससे रिकार्ड संभालने में भी आसानी रहेगी और उसे मेनटेन करने में भी। इसके तहत स्कूली स्टाफ का तमाम डाटा एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम ) पर ऑनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले भी निर्देश जारी किए गए हैं, फिर भी अभी तक ये डाटा ऑनलाइन नहीं हुआ है। अब फिर से निदेशक ने 20 सितंबर तक हर हाल में इस डाटा को ऑनलाइन किए जाने को कहा है। निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी की सर्विस बुक स्कूल से कहीं दूसरी जगह भेजी गई है तो उसे मंगवा लें और निर्धारित समय पर उसका सर्विस रिकार्ड ऑनलाइन करें। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि  इस सर्विस रिकार्ड को ऑनलाइन करने के बाद खंड स्तर पर सभी स्कूल मुखिया को इस बाबत ट्रेनिंग भी दी जानी है, इसलिए जल्द से जल्द इस रिकार्ड को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed