फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensation created when dead body of a laborer was found in the park

Chandigarh News: पार्क में मजदूर का शव मिलने से मची सनसनी

Tue, 16 Jan 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Sensation created when dead body of a laborer was found in the park
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित पार्क की हट के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सैर करने आए लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से यूपी के रहने वाले राहुल वर्म (29) के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला ठंड और नशे के चलते हुई मौत का लगा रहा है। पुलिस के अनुसार वह मजदूरी का काम करता था। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सेक्टर-19 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक का एक भाई नीरज वर्मा पंचकूला के सेक्टर-2 में रहता है और दूसरा चंडीगढ़ स्थित एक कोठी में काम करता है। नीरज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई राहुल वर्मा सोमवार सुबह सेक्टर-18 स्थित पार्क की हट के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक मोबाइल टीम को बुलाया। पीसीआर जवानों ने पार्क में मिले राहुल को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article