फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior players of Chandigarh invited the audience to witness the thrill of street cricket

Chandigarh News: गली क्रिकेट का रोमांच देखने के लिए चंडीगढ़ के सीनियर खिलाड़ियों ने दर्शकों को दिया न्यौता

Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Senior players of Chandigarh invited the audience to witness the thrill of street cricket
चंडीगढ़। 26 जुलाई से शुरू होने वाले गली क्रिकेेट टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने इस वीकेंड पर कई सार्वजनिक स्थानों पर प्लेयर्स और स्थानीय लोगों विशेषकर युवाओं के साथ फ्लैश मॉब के अंदाज में क्रिकेट खेला और टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। शनिवार और रविवार की शाम को आयोजित फ्लैश माॅब्स में मनन वोहरा, अर्सलान खान, अंकित कौशिक, अर्जुन आजाद, भागमेंदर, काशवी गौतम ने सेक्टर- 15, 19 मार्केट, एलांते मॉल के बाहर और सेक्टर-17 नीलम सिनेमा के पास डमी क्रिकेट खेल दर्शकों को टूर्नामेंट में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इन फ्लैश माॅब्स में लोग न केवल टूर्नामेंट की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं बल्कि नशे जैसे बुराइयों के प्रति किक्रेटरों से जागरूकता प्राप्त कर रहे हैं। यह क्रिकेटर्स अपनी फिटनेस के माध्यम से लोगों में फिट रहने का संदेश दे रहे हैं। टूर्नामेंट में 14 से 18 साल के चंडीगढ़ के बच्चे भाग ले सकते हैं, जिनकी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। टूर्नामेंट का फाइनल 11 अगस्त को होगा। टूर्नामेंट को चंडीगढ़ पुलिस, शिक्षा, खेल, सामाजिक कल्याण विभाग और नगर निगम का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed