फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Medical Officer of Kharar Civil Hospital Dr. Maninder Kaur resigned

Mohali: अब खरड़ सिविल अस्पताल की एसएमओ ने दिया इस्तीफा, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की भाभी हैं डॉ. मनिंदर कौर

Tue, 02 Aug 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

कुछ दिन पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और खरड़ की विधायक व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया था। अस्पताल में सफाई की अव्यवस्था पर स्टाफ व मरीजों के सामने ही एसएमओ डॉ. मनिंदर कौर को डांट लगाई गई थी।

विज्ञापन
Senior Medical Officer of Kharar Civil Hospital Dr. Maninder Kaur resigned
इस्तीफा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी डॉ. मनिंदर कौर ने इस्तीफा दे दिया है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले डॉ. मनिंदर का तबादला खरड़ से बरनाला के धनौला में कर दिया गया था।

विज्ञापन

खरड़ अस्पताल में दौरे के दौरान भड़क गए थे स्वास्थ्य मंत्री

खरड़ के कुछ इलाकों में हैजे के कई मरीज आने के बाद कुछ दिन पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और खरड़ की विधायक व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया था। अस्पताल में सफाई की अव्यवस्था पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ व मरीजों के सामने ही अस्पताल की एसएमओ डॉ. मनिंदर कौर को डांट लगाई थी और कहा था कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था को वह जल्दी दुरुस्त करवाएं। वह जल्द ही अस्पताल का दोबारा निरीक्षण करेंगे। वहीं एसएमओ डॉ. मनिंदर कौर का तबादला अगले ही दिन धनौला में कर दिया गया। मंत्री के व्यवहार से अपमानित डॉ. मनिंदर कौर ने वीआरएस के लिए अप्लाई कर दिया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed