फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior congress leader harnam das johar dead

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरनाम दास जौहर नहीं रहे

Sun, 03 Jan 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 03 Jan 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
senior congress leader harnam das johar dead

सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरनाम दास जौहर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए है।

विज्ञापन


उनके निधन पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन


रविवार की शाम माडल टाऊन स्थित शमशानघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें श्रद्धांजली दी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से उनके राजनीतिक सचिव महेश इंद्र सिंह गरेवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से विमल सुंबली ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरनाम दास जौहर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले यूरिन में दिक्कत होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। शनिवार की शाम अस्पताल से उन्हें घर वापस ले आया गया था।

रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री की मौत की खबर मिलते ही तमाम कांग्रेसी नेता आत्म पार्क के पास स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच गए और परिवार के साथ सांत्वना प्रगट की।

प्रशासन की तरफ से उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने हथियारों से उन्हें श्रद्धांजली दी। पेशे से वकील रहे हरनाम दास जौहर ने 1978 में कांग्रेस का दामन थामा था। वह लुधियाना पश्चिमी से कांग्रेस के तीन बार विधायक चुने गए।

वह बेअंत सिंह की सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री रहे। इसके बाद राजिंदर कौर भट्ठल की सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वह बतौर विधानसभा स्पीकर बने।


पूर्व विधानसभा स्पीकर हरनाम दास जौहर को श्रद्धांजली देने वालों में पंजाब कांग्रेस के नेता बिक्रमजीत सिंह, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान पवन दीवान, कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह पहलवान, जिला अकाली दल के प्रधान हरभजन सिंह ढंग, चौधरी मदन लाल बग्गा, पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गौसाई, भाजपा नेता अरुण सरीन, पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की तरफ से मोहम्मद मुस्कीम अंसारी, जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा, पूर्व विधायक मलकीत सिंह दाखा, केके बावा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed