फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Selja said The government wants to put people in queues once again in the name of Samadhan Shivir

समाधान शिविर के नाम पर एक बार फिर लोगों को कतार में लगाना चाहती है सरकार : सैलजा

Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Selja said The government wants to put people in queues once again in the name of Samadhan Shivir
कहा-अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर करें प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पुराने मोड में ही चल रही है। पहले की तरह समाधान शिविरों का आयोजन कर प्रदेश की जनता को कतार में खड़ा करना चाहती है। अगर सरकार ईमानदारी से प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों का समाधान करना चाहती है तो अधिकारियों-कर्मचारियों को घर-घर जाकर काम करना होगा, क्योंकि सरकार ने जिस एजेंसी से प्रॉपर्टी सर्वे करवाया था, वह फर्जी ही साबित हुआ। सरकार ने इसके बावजूद कंपनी को भुगतान कर दिया।
जारी बयान में सैलजा ने कहा कि अब सरकार नगर पालिका, परिषद और निगम कार्यालयों में ऐसे शिविर आयोजित कर प्रॉपर्टी आईडी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्वामित्व संबंधी समस्याओं का समाधान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी लागू करने की मांग जनता की ओर से कभी नहीं की गई, सरकार ने अपनी ओर से इसे लागू किया। इस योजना से लोगों को लाभ मिलना तो दूर, लोगों के गले की फांस बन गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने याशी कंपनी से सर्वे करवाया था, कंपनी ने 88 शहरों में 4270449 प्रॉपर्टी का सर्वे किया। टेंडर की शर्त थी कि कंपनी नगर पालिका सचिव, परिषद के ईओ से मौके पर सत्यापन करवाएगी, तभी भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के सर्वे में 95 प्रतिशत त्रुटियां पाई गईं। बावजूूद इसके कंपनी को 57.55 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने सर्वे को लेकर जो बात उठाई थी, वह बाद में सच साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed