फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Selja Kumari said, BJP government scared of Rahul Gandhi Haryana visit

कुमारी सैलजा बोलीं- बौखलाई और डरी भाजपा सरकार, राहुल गांधी हरियाणा जरूर आएंगे

Sun, 04 Oct 2020 11:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Selja Kumari said, BJP government scared of Rahul Gandhi Haryana visit
राहुल गांधी, कुमारी सैलजा। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा आगमन से प्रदेश सरकार बौखला गई है। इसलिए राहुल गांधी के आगमन पर रोड़ा अटकाने की साजिशें रची जा रही है। मगर राहुल गांधी हरियाणा में जरूर आएंगे और किसानों का दर्द सुनेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उनका जोरदार स्वागत करेगी।

विज्ञापन


सैलजा के अनुसार राहुल गांधी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। राहुल गांधी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे। सैलजा ने कहा कि राहुल हर गरीब और जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार द्वारा तीन 'कृषि विरोधी काले कानून' बनाए गए हैं। इन 'काले कानूनों' के द्वारा भाजपा सरकार लोगों की रोजी रोटी को खत्म करना चाहती है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। इन कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर, आढ़तियों को अपना समर्थन देने को राहुल गांधी को हमने हरियाणा का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हरियाणा आकर किसान, मजदूर आढ़तियों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे। सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर दिल्ली में शनिवार को होने वाली बैठक अब रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed