फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Selfie with daughter campaign initiator of Haryana Sunil Jaglan talks with pm Narendra Modi in Mann ki Baat

Haryana: पीएम मोदी ने की जींद के सुनील जागलान की तारीफ, कहा-सेल्फी विद डॉटर अभियान का मुझ पर काफी असर

Sun, 30 Apr 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 100वें एपिसोड में कहा कि मैंने बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का अभियान हरियाणा से ही शुरू किया था। जब सुनील जागलान के सेल्फी विद डॉटर कैम्पेन पर नजर पड़ी तो मैंने उसे मन की बात में शामिल किया।  

विज्ञापन
Selfie with daughter campaign initiator of Haryana Sunil Jaglan talks with pm Narendra Modi in Mann ki Baat
सुनील जागलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले व अनेक अंतराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करने वाले सुनील जागलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बने। सुनील जागलान को प्रधानमंत्री के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड में सम्मानित अतिथि बनने का मौका मिला। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के सुनील जागलान का मेरे मन पर प्रभाव इसलिए पड़ा क्योंकि हरियाणा में जेंडर रेशा पर काफी चर्चा होती थी। मैंने भी बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का अभियान हरियाणा से ही शुरू किया था। जब सुनील जी के सेल्फी विद डॉटर कैम्पेन पर नजर पड़ी तो मैंने उसे मन की बात में शामिल किया। सुनील आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सुनील जागलान से पूछा कि जब इसकी फिर चर्चा हो रही है तो कैसा लग रहा है, अब आपकी बिटिया क्या कर रही है। इस पर जागलान ने पीएम को बताया कि उनकी एक बेटी सातवीं और दूसरी चौथी क्लास में पढ़ रही है। दोनों आपकी बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने आपके लिए थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नाम से क्लास में चिट्ठियां भी लिखवाई थीं। इस पर मोदी ने कहा कि बिटिया को मेरा और मन की बात के श्रोताओं का बहुत सारा आशीर्वाद दीजिए। आपकी वजह से बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लगातार बढ़ रही है।

बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान
जागलान ने बताया कि नौ जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रमों में इस अभियान को प्रचारित किया। यही नहीं प्रधानमंत्री जब 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में गए तो उन्होंने वहां बसे भारतीयों से रूबरू होते हुए हरियाणा तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करके इससे जुड़ने का आह्वान किया। इसके बाद 27 नवंबर 2015 को सिलिकॉन वैली अमेरिका में दिए गए भाषण के दौरान भी बीबीपुर से शुरू हुए अभियान का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed