{"_id":"b7f2bf0e4753276cea57a723c69687f2","slug":"self-defence-training-to-girl-students-in-chandigarh-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छेड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगी लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छेड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगी लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़ने वालों को अब लड़कियां मुंहतोड़ जवाब देंगी। लड़कियों को इसके लिए तैयार करने की मुहिम शुरू की गई है। देश में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत स्कूल लेवल पर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के जरिए फिजिकल और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों से इसकी शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
छात्राओं को यह ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी। ट्रेनिंग देंगे। 4 डिग्री ब्लैक बेल्ट मास्टर शिवराज और 2 डिग्री ब्लैक बेल्ट मिस कविता छात्राओं को यह ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
शिवराज ने बताया कि ग्रास रूट लेवल से छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यूटी के डीओ ने इस पहल का स्वागत किया है। इसके लिए सरकारी स्कूलों को चुना गया है। ह
र स्कूल में छात्राओं को थ्योरी और प्रैक्टिकल की क्लास दी जाएगी। इसके लिए आठवीं कक्षा से ऊपर की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अभियान एक मई से शुरू हो जाएगा। शिवराज के अनुसार वह इससे पहले हरियाणा के कई स्कूलों में शिविर लगा चुके हैं।
रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों से मजबूत बनाना सिखाएंगे
मिस कविता ने बताया कि छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने को उन्हें आत्मरक्षा के गुर बताए जाएंगे। रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे पेन, पिन, दुपट्टा का सही इस्तेमाल करते हुए छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाना सिखाया जाएगा। कविता के अनुसार, सेल्फ डिफेंस सीखने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।