{"_id":"5cf0c40abdec2207382fb893","slug":"self-defence-training-camp-for-girls-by-chandigarh-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के लिए खास खबर, मनचलों को सबक सिखाना है तो एक जून से ज्वॉइन करें ये ट्रेनिंग कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के लिए खास खबर, मनचलों को सबक सिखाना है तो एक जून से ज्वॉइन करें ये ट्रेनिंग कैंप
Fri, 31 May 2019 11:35 AM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस मनचलों से मुकाबले के लिए लड़कियों को एक जून से समर कैंप में विशेष ट्रेनिंग देने जा रही है। कैंप में सेल्फ डिफेंस सीखकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। सुबह और शाम दो-दो घंटों की क्लास चलेगी। इसमें आत्मरक्षा के सभी गुर सिखाए जाएंगे। ट्रेनिंग सेक्टर-26 के पुलिस लाइन मल्टीपर्पज हाल और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दी जाएगी।
आप भी समर कैंप का हिस्सा बनकर सेल्फ डिफेंस के सभी गुर सीख सकती हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं चुकानी होगी। सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए कोई उम्र तय नहीं की गई है। पिछले तीन साल से लगातार ज्यादा से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं समर कैंप में हिस्सा लेकर सेल्फ डिफेंस की गुर सीख रही है। वहीं, इस बार 8 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं एंट्री करवा चुकी हैं।
कैसे करें अप्लाई
समर कैंप के दो बैच होंगे। पहला बैच एक से पंद्रह और दूसरा बैच सोलह से तीस जून तक होगा। यदि आपके परिवार की महिला या युवती कैंप का हिस्सा बनना चाहती है तो सेक्टर- 26 पुलिस लाइन मल्टीपर्पज हाल और सेक्टर- 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपर्क करना होगा। यहां पर एक फार्म मिलेगा, जिसे भरने के बाद आप निशुल्क ट्रेनिंग ले सकेंगे। ट्रेनिंग का समय पुलिस लाइन में सुबह सात से नौ और शाम पांच बजे से सात बजे और स्पोर्टस कांप्लेक्स में सुबह आठ से दस बजे तक होगा।

Trending Videos
14 पुलिसकर्मियों की टीम देती है ट्रेनिंग
इस समर कैंप में सेल्फ डिफेंस सिखाने के लिए आपको स्ट्रेचिंग, वार्मअप समेत मार्शल आर्ट से संबंधित सभी गुर सिखाए जाते हैं। ‘स्वयं फर्स्ट स्टेप टू सेफ्टी’ टीम को एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले और एंटी ट्रैफिकिंग ह्यूमन यूनिट के डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क की अगुवाई में 14 पुलिसकर्मी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते हैं।
सेल्फ डिफेंस के फायदे
बढ़ेगा आत्मविश्वास
खुद की कर सकेंगे रक्षा
अच्छी होगी फिटनेस
कैरियर को मिलेगी नई दिशा
दूसरे की कर सकेंगे मदद
दिमाग रहेगा चुस्त दुरुस्त
कुछ नया सीखने को मिलेगा
खुद में बढ़ेगा अनुशासन
सेल्फ डिफेंस के फायदे
बढ़ेगा आत्मविश्वास
खुद की कर सकेंगे रक्षा
अच्छी होगी फिटनेस
कैरियर को मिलेगी नई दिशा
दूसरे की कर सकेंगे मदद
दिमाग रहेगा चुस्त दुरुस्त
कुछ नया सीखने को मिलेगा
खुद में बढ़ेगा अनुशासन
2017 में हुई थी शुरुआत
दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वर्ष 2017 में ‘स्वयं फर्स्ट स्टेप टू सेफ्टी’ की शुरुआत हुई थी। पिछले तीन वर्ष में हजारों की संख्या में लड़कियां और महिलाएं सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
वर्ष शामिल महिलाएं समर कैंप
2017 10084 190
2018 21411 210
2019 14243 502
समर कैंप एक जून से शुरू किया जा रहा है। इसमें किसी भी उम्र की लड़कियां और महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं है। समय निकाल कर इसे जरूर सीखें ताकि जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा खुद कर सकें।
- नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी चंडीगढ़