फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Self Defence Training Camp for Girls by Chandigarh Police

लड़कियों के लिए खास खबर, मनचलों को सबक सिखाना है तो एक जून से ज्वॉइन करें ये ट्रेनिंग कैंप

Fri, 31 May 2019 11:35 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Self Defence Training Camp for Girls by Chandigarh Police
सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस मनचलों से मुकाबले के लिए लड़कियों को एक जून से समर कैंप में विशेष ट्रेनिंग देने जा रही है। कैंप में सेल्फ डिफेंस सीखकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। सुबह और शाम दो-दो घंटों की क्लास चलेगी। इसमें आत्मरक्षा के सभी गुर सिखाए जाएंगे। ट्रेनिंग सेक्टर-26 के पुलिस लाइन मल्टीपर्पज हाल और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दी जाएगी।
विज्ञापन


आप भी समर कैंप का हिस्सा बनकर सेल्फ डिफेंस के सभी गुर सीख सकती हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं चुकानी होगी। सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए कोई उम्र तय नहीं की गई है। पिछले तीन साल से लगातार ज्यादा से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं समर कैंप में हिस्सा लेकर सेल्फ डिफेंस की गुर सीख रही है। वहीं, इस बार 8 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं एंट्री करवा चुकी हैं।
विज्ञापन


कैसे करें अप्लाई  
समर कैंप के दो बैच होंगे। पहला बैच एक से पंद्रह और दूसरा बैच सोलह से तीस जून तक होगा। यदि आपके परिवार की महिला या युवती कैंप का हिस्सा बनना चाहती है तो सेक्टर- 26 पुलिस लाइन मल्टीपर्पज हाल और सेक्टर- 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपर्क करना होगा। यहां पर एक फार्म मिलेगा, जिसे भरने के बाद आप निशुल्क ट्रेनिंग ले सकेंगे। ट्रेनिंग का समय पुलिस लाइन में सुबह सात से नौ और शाम पांच बजे से सात बजे और स्पोर्टस कांप्लेक्स में सुबह आठ से दस बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 पुलिसकर्मियों की टीम देती है ट्रेनिंग

इस समर कैंप में सेल्फ डिफेंस सिखाने के लिए आपको स्ट्रेचिंग, वार्मअप समेत मार्शल आर्ट से संबंधित सभी गुर सिखाए जाते हैं। ‘स्वयं फर्स्ट स्टेप टू सेफ्टी’ टीम को एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले और एंटी ट्रैफिकिंग ह्यूमन यूनिट के डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क की अगुवाई में 14 पुलिसकर्मी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते हैं।   

सेल्फ डिफेंस के फायदे
बढ़ेगा आत्मविश्वास
खुद की कर सकेंगे रक्षा  
अच्छी होगी फिटनेस
कैरियर को मिलेगी नई दिशा
दूसरे की कर सकेंगे मदद
दिमाग रहेगा चुस्त दुरुस्त
कुछ नया सीखने को मिलेगा
खुद में बढ़ेगा अनुशासन

2017 में हुई थी शुरुआत

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वर्ष 2017 में ‘स्वयं फर्स्ट स्टेप टू सेफ्टी’ की शुरुआत हुई थी। पिछले तीन वर्ष में हजारों की संख्या में लड़कियां और महिलाएं सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
 
वर्ष         शामिल महिलाएं      समर कैंप  
2017    10084      190
2018    21411      210
2019    14243      502

समर कैंप एक जून से शुरू किया जा रहा है। इसमें किसी भी उम्र की लड़कियां और महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं है। समय निकाल कर इसे जरूर सीखें ताकि जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा खुद कर सकें।
- नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed